Home देश SBI बांटेगा 80 हजार करोड़ का कर्ज, 1.10 करोड़ खातों में जाएगा...

SBI बांटेगा 80 हजार करोड़ का कर्ज, 1.10 करोड़ खातों में जाएगा पैसा, लोन पर मिलेगी सरकार की गारंटी

0

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) करीब 70,000 करोड़ रुपये से 80,000 करोड़ रुपये तक का लोन देने की तैयारी में है. सरकार की इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ECLGS) के तहत SBI ने ये फैसला लिया है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमैन सीएस सेट्टी ने इसपर जानकारी देते हुए कहा कि बैंकिंग सेक्टर को उम्मीद है कि यह योजना अगले 8 से 10 दिनों में पूरी तरह लागू हो जाएगी. उन्होंने बताया कि यह स्कीम सभी के लिए उपलब्ध है और इसमें शामिल होना पूरी तरह ऑप्शनल होगा. बैंक इस योजना को लागू करने के लिए अलग-अलग MSME संगठनों के साथ मिलकर काम कर रहा है, ताकि छोटे कारोबारों को आसानी से कर्ज मिल सके.
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एसबीआई चेयरमैन सीएस सेट्टी ने कहा कि यह योजना सभी के लिए खुली है और इसमें शामिल होना पूरी तरह वॉलिंटियर करने वाले पर होगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले 8 से 10 दिनों में योजना से जुड़ी सभी तकनीकी और पूरे प्रोसेस से जुड़ी दिक्कतें दूर कर की जाएंगी. सीएस सेट्टी के मुताबिक, SBI इस स्कीम के जरिए करीब 70,000 करोड़ रुपये से 80,000 करोड़ रुपये तक का कर्ज उपलब्ध करा सकता है.
2.55 लाख करोड़ रुपये तक का कर्ज
बुधवार को ही केंद्रीय कैबिनेट ने ECLGS 5.0 को मंजूरी दी, जिसका उद्देश्य MSME और एविएशन सेक्टर को राहत देना है. सरकार का कहना है कि इस योजना से योग्य कारोबारियों को करीब 2.55 लाख करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त कर्ज मिल सकेगा. इसमें एयरलाइंस कंपनियों के लिए 5,000 करोड़ रुपये की विशेष सहायता भी शामिल है, ताकि नकदी संकट से जूझ रही कंपनियों को राहत मिल सके.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here