Home देश ये बड़ी कंपनी हटाने जा रही अपने 20 प्रतिशत कर्मचारी, कितनी नौकरियां...

ये बड़ी कंपनी हटाने जा रही अपने 20 प्रतिशत कर्मचारी, कितनी नौकरियां जाएंगी? जानें

0

एक तरफ एआई हमारी जिंदगी के कई सारे पहेलुओं को आसान बना रहा है तो दूसरी तरफ कई कर्मचारियों की नौकरी भी एआई ही खा रहा है. पिछले कुछ महीनों में बड़ी-बड़ी कंपनियों ने एआई का हवाला देते हुए हजारों कर्मचारियो को नौकरी से निकाल दिया. अब इसी कड़ी में अमेरिकी टेक कंपनी क्लाउडफेयर Cloudflare ने घोषणा की है कि वह अपने लगभग 20% कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है, जिससे 1100 से अधिक लोग प्रभावित होंगे. कंपनी अब ‘एजेंटिक AI-फर्स्ट ऑपरेटिंग मॉडल’ की ओर तेजी से बढ़ रही है, जिसमें कामकाज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग बड़े लेवल पर किया जाएगा.
CEO मैथ्यू प्रिंस और को-फाउंडर मिशेल ज़ैटलिन के अनुसार पिछले तीन महीनों में कंपनी में AI का यूज 600% से ज्यादा बढ़ गया है. इसके साथ ही, अब इंजीनियरिंग, HR, फाइनेंस व मार्केटिंग जैसे सेक्टर्स में AI एजेंट का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहा है, जिससे काम तेज और ऑटोमेटेड हो गया है. क्लाउडफेयर के पास पिछले साल के अंत तक 5,156 फुल-टाइम कर्मचारी थे और अब कंपनी का अनुमान है कि इस छंटनी से जुड़े खर्चों के चलते दूसरी तिमाही में उसे करीब 140 मिलियन से 150 मिलियन डॉलर तक का खर्च उठाना पड़ सकता है.
इंटरनल प्रोसेस और रोल को नए तरीके से किया जाएगा डिजाइन
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार,’एजेंटिक AI’ के इस नए दौर को लेकर Cloudflare के CEO मैथ्यू प्रिंस और को-फाउंडर मिशेल ज़तलिन ने कर्मचारियों को बताया कि कंपनी हर टीम और हर काम करने के तरीके को फिर से इस AI-आधारित सिस्टम के हिसाब से बदल रही है. कंपनी ने साफ किया कि ये छंटनी कर्मचारियों के परफॉर्मेंस या तुरंत लागत कम करने के लिए नहीं है, बल्कि इंटरनल प्रोसेस और रोल को नए तरीके से डिजाइन करने का हिस्सा है. पिछले तीन महीनों में कंपनी का खुद का AI इस्तेमाल छह गुना से ज्यादा बढ़ गया है, जिससे टीमों के काम करने के तरीके में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं.

यह कदम ऑर्गेनाइजेशन के बड़े लेवल पर बदलाव (restructuring) का हिस्सा है ताकि तेजी से बदलते टेक्नोलॉजी के दौर में, खासकर AI के बढ़ते इस्तेमाल के बीच, कंपनी और तेजी से काम कर सके. CEO डेनिस वुडसाइड ने 6 मई को कर्मचारियों को भेजे संदेश में बताया कि यह फैसला AI से बदलते बिजनेस माहौल के अनुसार खुद को ढालने के लिए लिया गया है.
इन कंपनियों में भी छंटनी
Cognizant और Oracle जैसी बड़ी IT कंपनियां भी हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं. Cognizant लगभग 12,000 से 15,000 नौकरियां कम करने की योजना बना रही है, जिनमें ज्यादातर भारत में हैं, ताकि बदलती क्लाइंट जरूरतों और नई वर्कफोर्स स्ट्रेटजी के अनुसार खुद को ढाल सके.
वहीं, Oracle ने भी दुनिया भर में 20,000 से 30,000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य अपने कामकाज को और आसान बनाना और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में निवेश बढ़ाना है. ये सभी बदलाव दिखाते हैं कि टेक इंडस्ट्री तेजी से ऑटोमेशन और अधिक एफिशिएंसी की ओर बढ़ रही है लेकिन इससे लोगों की नौकरी जाने का खतरा भी बढ़ रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here