Home देश अमेरिका-ईरान में बढ़े तनाव से शेयर बाजार बेफिक्र, हरे निशान में सेंसेक्‍स

अमेरिका-ईरान में बढ़े तनाव से शेयर बाजार बेफिक्र, हरे निशान में सेंसेक्‍स

0
अमेरिका-ईरान में बढे तनाव से शेयर बाजार बेफिक्र नजर आ रहा है. सपाट खुला सेंसेक्‍स कुछ देर में ही हरे निशान में आ गया. पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्‍स तेजी के साथ 78493 पर बंद हुआ था. आज यह 78632 पर खुला. कुछ देर बाद ही यह 170 अंकों की तेजी के साथ 78663 पर करोबार करने लगा. आज गिफ्ट निफ्टी में भी तेजी देखने को मिली. इसी तरह आज निफ्टी50 भी समाचार लिखे जाने तक 32 अंक चढ़कर 24386 पर कारोबार कर रहा था.

पिछला हफ्ता भारतीय शेयर बाजार के लिए काफी अच्छा रहा था. इस दौरान सेंसेक्स 943.29 अंक या 1.22 प्रतिशत बढ़कर 78,493.54 और निफ्टी 302.95 अंक या 1.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,353.55 पर बंद हुआ था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 2,054.25 अंक या 3.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,898.20 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 725.60 अंक या 4.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,565.70 पर बंद हुआ.
आज लेमन ट्री होटल्‍स, एचजी इन्‍फ्रा इंजीनियरिंग और जी इंटरटेनमेंट जैसे स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर रहेगी. लेमन ट्री होटल्स ने गुजरात के गरुडेश्वर में 90 कमरों वाले नए होटल के लिए लाइसेंस एग्रीमेंट किया है, जिसे उसकी सहायक कंपनी मैनेज करेगी. वहीं, एचजी इंफ्रा ने ओडिशा में 1,582 करोड़ रुपये के बड़े प्रोजेक्ट के लिए नई सब्सिडियरी का गठन किया है. जी इंटरटेनमेंट फैंटम डिजिटल इफेक्ट्स में 116 करोड़ रुपये का निवेश करने इंटरटेनमेंटकी वजह से निवेशकों के रडार पर रहेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here