Home छत्तीसगढ़ पाकिस्तान को मिल गया ‘दलाली’ का इनाम, ईरान से हो गई होर्मुज...

पाकिस्तान को मिल गया ‘दलाली’ का इनाम, ईरान से हो गई होर्मुज पर बड़ी डील, मुंह ताकती रह गई दुनिया

0

ईरान की अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जारी जंग रुकवाने की कोशिशों के बीच पाकिस्तान को बड़ी कूटनीतिक सफलता मिली है. पाकिस्तान की ईरान के साथ एक बड़ी डील हो गई है, जिसके तहत 20 जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) से गुजरने की अनुमति मिल गई है. इस फैसले को पाकिस्तान ने ऊर्जा संकट के बीच राहत भरा कदम बताया है.
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक डार ने इस समझौते की घोषणा करते हुए कहा कि इस व्यवस्था के तहत हर दिन दो जहाजों को गुजरने की इजाजत मिलेगी. उन्होंने इसे ‘शांति का संकेत’ और ‘रचनात्मक कदम’ बताया, जो क्षेत्र में स्थिरता ला सकता है.
गौर करने वाली बात यह है कि इसहाक डार ने अपने बयान में सीधे अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वैंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघजी को टैग किया. इससे साफ संकेत मिलता है कि पाकिस्तान इस डील को सिर्फ शिपिंग समझौता नहीं, बल्कि बड़े कूटनीतिक खेल का हिस्सा मान रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here