Home देश एलपीजी कंपनियों ने दी बड़ी खबर! कुछ ही मिनटों में मिलेगा नया...

एलपीजी कंपनियों ने दी बड़ी खबर! कुछ ही मिनटों में मिलेगा नया गैस सिलेंडर

0

नए शहर में जाने के बाद गैस कनेक्शन लेने में परेशानी हो रही है, तो अब टेंशन करने की जरूरत नहीं है. Bharat Petroleum और Indane Gas ने लोगों के लिए राहत भरी सुविधा शुरू की है. अब अगर आपके पास 14.2 किलो वाला बड़ा सिलेंडर नहीं है, तो आप आसानी से 5 किलो का छोटा सिलेंडर तुरंत ले सकते हैं. कंपनी का कहना है कि हर घर तक खाना बनाने की गैस पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है, ताकि लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो.

आमतौर पर नया गैस कनेक्शन लेने के लिए आधार कार्ड के साथ किराये का एग्रीमेंट या स्थानीय पते का प्रमाण देना जरूरी होता है. लेकिन इस छोटे सिलेंडर के लिए ऐसे किसी दस्तावेज़ की जरूरत नहीं है. आप नए शहर में पहुंचते ही, बिना एड्रेस प्रूफ के भी इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं, भले ही आपके पास किराये का समझौता न हो.

जब आप मिनी सिलेंडर लेने जाएं, तो आपको सिर्फ सरकार द्वारा मान्य कोई एक पहचान पत्र दिखाना होगा. आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस-इनमें से कोई भी चलेगा. इसके बाद आपकी पूरी प्रक्रिया कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाएगी और आप आसानी से सिलेंडर ले सकते हैं.

5 किलो का छोटा सिलेंडर खासकर छात्रों, अविवाहित लोगों और नौकरी के कारण बार-बार शहर बदलने वाले प्रोफेशनल्स के लिए काफी उपयोगी है। हॉस्टल में रहने वालों या छोटे परिवारों के लिए भी यह एक बढ़िया विकल्प है, क्योंकि इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है और बड़े सिलेंडर की झंझट से छुटकारा मिलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here