Home देश नेपाल में भारत से ज्‍यादा सस्‍ता है सोना! आप भी ऐसा सोचते...

नेपाल में भारत से ज्‍यादा सस्‍ता है सोना! आप भी ऐसा सोचते हैं तो देख लें नया रेट, पड़ोसी देश ने हमारे लिए बढ़ा दिया है टैक्‍स

0
भारतीय रुपये की कीमत नेपाल में ज्‍यादा होती है. यही वजह है कि नेपाल के सीमाई राज्‍यों में रहने वालों को पड़ोसी देश से कम कीमत पर सामान मिल जाता था. ऐसा पिछले कई दशक से चल भी रहा था और इसी सस्‍ती कीमत की वजह से नेपाल से कीमती सामानों की तस्‍करी भी खूब होती थी. लेकिन, बालेंद्र शाह के नेतृत्‍व में बनी नेपाल की नई सरकार ने भारत से जाने वाले सामानों पर टैक्‍स यानी भंसार लगा दिया है. साथ ही नेपाल में सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो गई है. अब वहां से सस्‍ता सोना लाने वालों के लिए नए आंकड़े उत्‍साही नहीं रहे हैं. अगर आप सोच रहे हैं कि नेपाल में सस्‍ता सोना मिल जाएगा तो इन आंकड़ों पर नजर डालिए.

सबसे पहले बात करते हैं कि नेपाल सरकार ने भारत के साथ किस तरह का टैक्‍स लगा दिया है. बालेंद्र शाह की सरकार ने कहा है कि भारत से 100 रुपये से ज्‍यादा की कीमत वाले सभी सामानों पर भंसार यानी सीमा शुल्‍क चुकाना पड़ेगा. इसके बाद सीमाई क्षेत्र के कारोबारियों को काफी नुकसान पहुंचा है. पहले यहां से सामान लाने-ले जाने पर कोई टैक्‍स नहीं चुकाना पड़ता था. दवा, खाने का सामान सहित अन्‍य सभी जरूरी वस्‍तुओं पर भी टैक्‍स चुकाना पड़ता है और पकड़े जाने पर भारी जुर्माना भी वसूला जाता है. यही हाल सोने-चांदी जैसी कीमती धातुओं का भी हो गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here