Home देश गिफ्ट निफ्टी 200 अंक फिसला, क्या आज लगातार दूसरे दिन फिसलेंगे बाजार,...

गिफ्ट निफ्टी 200 अंक फिसला, क्या आज लगातार दूसरे दिन फिसलेंगे बाजार, एनालिस्ट से जानें

0
भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट के साथ कारोबार शुरू होने के संकेत मिल रहे है. गिफ्ट निफ्टी 200 अंक फिसल गया है. वहीं, ब्रेंट की कीमतों में भी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखी जा रही है.

बुधवार को भी भारतीय बाजार में गिरावट देखी गई और तीन दिन की तेजी पर ब्रेक लग गया. सेंसेक्स 756.84 अंक यानी 0.95% गिरकर 78,516.49 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50, 198.50 अंक यानी 0.81% टूटकर 24,378.10 के नीचे बंद हुआ.

सेंसेक्स-निफ्टी के लेवल

सेंसेक्स ने डेली चार्ट पर छोटा बियरिश कैंडल बनाया है, जो बाजार में बुल्स और बियर्स के बीच असमंजस दिखाता है. मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीकांत चौहान के मुताबिक, जब तक सेंसेक्स 79,000 के नीचे बना रहता है, कमजोरी बनी रह सकती है. यह 78,200 से लेकर 78,000 तक फिसल सकता है. वहीं, अगर यह 79,000 के ऊपर निकलता है तो 79,300 से 79,500 के लेवल को दोबारा टेस्ट कर सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here