कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं पदेन अध्यक्ष सरगुजा जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) की अध्यक्षता में शासी परिषद की बैठक 18 अप्रैल 2026 को पूर्वाह्न 11|:00 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई थी। बैठक में आंशिक संशोधन किया गया, अब यह बैठक 24 अप्रैल 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में न्यास के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों और आगामी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर ने शासी परिषद के सभी सदस्यों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है।



