इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने का सीजन शुरू हो चुका है. हर साल की तरह इस बार भी देश भर के लाखों टैक्सपेयर्स इस उम्मीद में जल्दी से जल्दी अपना रिटर्न दाखिल कर रहे हैं ताकि कुछ ही दिनों के भीतर उनका टैक्स रिफंड उनके बैंक खातों में आ जाए. एक्सपर्ट्स का कहना है कि रिफंड पाने को जल्दी रिटर्न भरने से जरूरी है कि आपकी आईटीआर सही हो और कोई गलती आप न करें.
आपके द्वारा दी गई हर छोटी जानकारी को अब आयकर विभाग बेहद बारीकी से परखता है. ऐसे में आपके रिटर्न में हुई एक मामूली सी चूक या लापरवाही न केवल आपके रिफंड को महीनों के लिए अटका सकती है, बल्कि विभाग की तरफ से आपको स्पष्टीकरण या स्क्रूटनी का नोटिस भी थमा सकती है. टैक्सपेयर्स को मुख्य रूप से उन 6 बड़ी गलतियों से बचना चाहिए जो अक्सर रिफंड में देरी या डिफेक्टिव रिटर्न नोटिस का कारण बनती हैं.



