Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए।

0

इस अवसर पर उन्होंने ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा गौ विज्ञान परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गौ संरक्षण केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त आधार है। प्रदेश सरकार सुरभि गौधाम योजना, गौशालाओं के लिए बढ़ी सहायता राशि, गोबर आधारित उत्पादों को प्रोत्साहन और डेयरी विकास जैसी पहलों के माध्यम से गौ संरक्षण को बढ़ावा देते हुए ग्रामीण आजीविका को नई मजबूती प्रदान कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here