देश के कई हिस्सों में अगले 7 दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश के साथ आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की आशंका है. कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि तेज झोंकों के दौरान इसकी गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश की भी चेतावनी दी है. बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम एक्टिव है, जो 13 अक्टूबर तक लो प्रेशर में तब्दील हो सकता है.
मौसम में इस बदलाव के पीछे उत्तर-पश्चिम राजस्थान से उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश तक फैला ट्रफ, दक्षिण बांग्लादेश के आसपास चक्रवाती परिसंचरण और उत्तर मध्य प्रदेश तक फैला नया वेदर सिस्टम प्रमुख है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है. दक्षिण तमिलनाडु तट के पास मन्नार की खाड़ी और लक्षद्वीप के आसपास भी चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इन प्रणालियों के प्रभाव से देश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है.
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, मलक्का जलडमरूमध्य के ऊपर बना ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण अगले 24 घंटों में अंडमान सागर की ओर बढ़ सकता है. इसके प्रभाव से 13 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके विकसित होने से अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह और आसपास के समुद्री क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं.
12 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवाओं की संभावना
IMD के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में 12 से 15 अक्टूबर के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने के साथ ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है. इस दौरान कुछ स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि हवा के झोंकों की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है.

बिहार में भी 12 अक्टूबर को हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने बिहार में 12 अक्टूबर 2026 को बारिश होने की संभावना जताई है. बिहार में 12 अक्टूबर और फिर 15 से 17 अक्टूबर के दौरान बारिश हो सकती है. बंगाल की खाड़ी में बनने वाले संभावित तूफान का असर भी आने वाले दिनों में प्रदेश में दिख सकता है. दूसरी तरफ, पड़ोसी देश नेपाल में आई आपदा से बिहार के सीमावर्ती जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है.

हरियाणा-चंडीगढ़ में भी 12 अक्टूबर को तूफानी रह सकता है मौसम
12 से 15 अक्टूबर के बीच दिल्ली के साथ ही हरियाणा और चंडीगढ़ में गरज-चमक तथा तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. ऐसे में खुले स्थानों पर रहने वाले लोगों और वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. तेज हवाओं के दौरान पेड़ों, कमजोर ढांचों और बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचना चाहिए.

मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12 से 16 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 15 और 16 अक्टूबर को बारिश की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान में 12 अक्टूबर और फिर 13 से 15 अक्टूबर के दौरान तेज झोंकों वाली हवाएं चल सकती हैं. बता दें कि पिछली बार जब बंगाल की खाड़ी में तूफान उठा था तो उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में मूसलाधार बारिाश हुई थी, जिससे बाढ़ की स्थिति बन गई थी.
राजस्थान में 12 अक्टूबर को कुछ जगहों पर हो सकती है बारिश
आईएमडी ने राजस्थान के लिए भी ताजा मौसम अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार, पूर्वी राजस्थान में 12 और 13 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है. हालांकि, पूरे प्रदेश में आमतौर पर मौसम के सामान्य रहने की संभावना है. आंधी-तूफान या तेज बारिश के आसार न के बराबर हैं.

पंजाब में बिगड़ा रह सकता है मौसम का मिजाज
पंजाब में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. 12 से 14 अक्टूबर के दौरान राज्य में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि 15 अक्टूबर को फिर व्यापक बारिश का अनुमान है. राज्य में गरज-चमक, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज आंधी की आशंका है. कुछ स्थानों पर हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और झोंके 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकते हैं.

हिमाचल प्रदेश में 12 अक्टूबर को तेज बारिश की संभावना
IMD ने हिमाचल प्रदेश के लिए भी मौसम अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 12 से 13 अक्टूबर और फिर 16-17 अक्टूबर को बारिश की संभावना है. 14 और 15 अक्टूबर को राज्य में कई स्थानों पर व्यापक बारिश हो सकती है. 12 अक्टूबर को कुछ इलाकों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का खतरा है.

जम्मू-कश्मीर में भी बारिश के आसार
भारतीय मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए भी मौसम अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 12 अक्टूबर, 14 अक्टूबर तथा 16-17 अक्टूबर को बारिश हो सकती है. 13 और 15 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में अपेक्षाकृत व्यापक बारिश का अनुमान है. हवा की रफ्तार भी सामान्य रह सकती है.

उत्तराखंड में 12 से 17 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश जारी रहने की संभावना है. 12 अक्टूबर को यहां भारी बारिश, बिजली गिरने, गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चल सकती हैं. हवा के झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. ऐसे में मौसम संबंधी दुर्घटनाएं होने का भी जोखिम है, जिसको लेकर आमलोगों के साथ ही स्थानीय प्रशासन को भी सावधान और सतक रहने की सलाह दी गई है.
झारखंड समेत पूर्वी भारत के इन राज्यों में भी 12 अक्टूबर को बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने झारखंड समेत पूर्वी भारत के अन्य हिस्सों में 12 अक्टूबर को बारिश होने की संभावना जताई है. अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 12 से 17 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश जारी रह सकती है. पूर्वी भारत में ओडिशा में 12 से 17 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है. झारखंड में 12 से 13 अक्टूबर को बारिश हो सकती है. गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 14 से 17 अक्टूबर के बीच बारिश का अनुमान है.

मध्य भारत में भी 12 अक्टूबर को बारिश का दौर
मध्य भारत में पूर्वी मध्य प्रदेश में 12 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. छत्तीसगढ़ में 12 से 17 अक्टूबर के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है. राज्य में 12 और 13 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

पूर्वोत्तर भारत में तूफानी रह सकता है मौसम का मिजाज
पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश में 12 अक्टूबर तथा 15 से 17 अक्टूबर के दौरान बारिश हो सकती है. असम और मेघालय में 12 अक्टूबर तथा 13 से 17 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश का अनुमान है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 12 से 17 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. अरुणाचल प्रदेश और इन चार राज्यों में गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है.

दक्षिण भारत में 17 अक्टूबर तक बारिश की संभावना
दक्षिण भारत में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 12 से 17 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है. 15 अक्टूबर तक गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. केरल और माहे में 14 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है, जबकि 15 से 17 अक्टूबर के दौरान कई स्थानों पर व्यापक बारिश का अनुमान है. यहां 16 और 17 अक्टूबर को भारी बारिश भी हो सकती है.