Home देश 5 किलो का छोटू LPG सिलेंडर चाहिए तो गैस एजेंसी पर बस...

5 किलो का छोटू LPG सिलेंडर चाहिए तो गैस एजेंसी पर बस ID प्रूफ दिखाइए, एड्रेस की जरूरत नहीं, 5.7 लाख बंट भी गए

0

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत सरकार ने देश में ईंधन की सप्लाई बनाए रखने, एलपीजी की उपलब्धता और विदेशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर कई बड़े कदम उठाए हैं. सरकार ने साफ किया है कि देश में एलपीजी की कमी न हो, इसके लिए लगातार सप्लाई बढ़ाई जा रही है. 5 किलो वाले FTL (फ्री ट्रेड एलपीजी) सिलेंडर अब गैस एजेंसियों पर आसानी से मिल रहे हैं. इन्हें खरीदने के लिए सिर्फ वैध आईडी दिखानी होगी, एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं है. 23 मार्च से अब तक करीब 5.7 लाख सिलेंडर बांटे जा चुके हैं, जबकि एक दिन में ही 71,000 से ज्यादा सिलेंडर बेचे गए.
गैस की सप्लाई हुई मजबूत
भारत के लिए राहत की खबर है कि 46,650 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर आ रहा विशाल जहाज ‘ग्रीन सनवी’ सुरक्षित रूप से ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ (Strait of Hormuz) पार कर चुका है. इससे देश में रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी.
आम आदमी को राहत, बढ़ रहे PNG कनेक्शन
सरकारी तेल कंपनियां 5 किलोग्राम के छोटू सिलेंडर को बढ़ावा दे रही हैं. सरकार के मुताबिक, 5 किलो एफटीएल एलपीजी सिलेंडर नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर पर उपलब्ध हैं और इन्हें किसी भी वैलिड आईडी दिखाकर खरीदा जा सकता है. वहीं, घरों में पाइप वाली गैस (PNG) के कनेक्शन भी तेजी से बढ़ाए जा रहे हैं.

कालाबाजारी पर सर्जिकल स्ट्राइक
गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए सरकार सख्त है. देशभर में एक ही दिन में 3700 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की गई है ताकि आम जनता को सही कीमत पर गैस मिल सके.

किसानों और का ख्याल
दूसरी ओर फर्टिलाइजर प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए 6 अप्रैल से गैस सप्लाई बढ़ाकर लगभग 90 फीसदी कर दी जाएगी. इससे खेती-किसानी के लिए जरूरी खाद की उपलब्धता बेहतर होगी.
विदेशों में फंसे भारतीयों की वतन वापसी
विदेशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा पर भी सरकार नजर बनाए हुए है. अब तक 1320 से ज्यादा भारतीय नाविकों को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है. पश्चिम एशिया में भारतीय दूतावास 24 घंटे हेल्पलाइन चला रहे हैं और वहां रह रहे भारतीयों की हर संभव मदद की जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here