Home देश ईरान का ‘होर्मुज टोलबूथ’: समुद्री जहाजों से युआन और क्रिप्टो में वसूली...

ईरान का ‘होर्मुज टोलबूथ’: समुद्री जहाजों से युआन और क्रिप्टो में वसूली जा रही फीस, कोड मिलने पर ही मिल रहा रास्ता

0

दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz), अब एक अंतरराष्ट्रीय ‘टोल प्लाजा’ में तब्दील हो चुका है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इस जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों से ‘टोल’ वसूल रहा है. यहां से गुजरने वाले जहाजों को अब केवल नौसेना की अनुमति ही काफी नहीं है बल्कि उन्‍हें भारी-भरकम फीस भी देनी पड़ रही है. यह पैसा ईरान डॉलर में नहीं बल्कि चीनी मुद्रा युआन और क्रिप्टोकरंसी वसूल रहा है. पैसा मिलने के बाद जहाजों को एक ‘कोड’ दिया जाता है. इस कोड के सहारे ही फिर जहाज होर्मुज को पार करते हैं. तेल टैंकरों के लिए शुरुआती शुल्क प्रति बैरल $1 तय किया गया है.
रिपोर्ट के अनुसार, होर्मुज से गुजरने के लिए एक जहाज संचालक को आईआरजीसी से जुड़ी एक मध्यस्थ कंपनी से संपर्क करना पड़ता है. मध्‍यथ जहाज का मालिकाना हक, कार्गो का प्रकार, कहां जा रहा है, चालक दल और ऑटोमैटिक आईडेंटिफिकेशन के बारे में पूरी छानबीन करता है. एक बार जब आईआरजीसी की होर्मोजगान प्रांतीय कमांड यह सुनिश्चित कर लेती है कि जहाज का संबंध इजरायल, अमेरिका या किसी अन्य शत्रु देश से नहीं है, तो फिर जहाज का क्लिन चिट मिल जाती है. उसे एक परमिट कोड दिया जाता है. होर्मुज के करीब पहुंचते ही जहाज को रेडियो पर अपना ‘विशेष कोड’ प्रसारित करना होता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here