वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, श्री रमन कुमार, रेसुब रायपुर के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन तथा पोस्ट प्रभारी रायपुर, निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर के नेतृत्व में आज दिनांक 30.09.2025 को आरपीएफ पोस्ट रायपुर, मंडल टास्क टीम एवं थाना गंज पुलिस/रायपुर के साथ संयुक्त रूप से यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान रायपुर रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया में गश्त एवं चेकिंग के समय लगभग 13:15 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम संजय दास मानिकपुरी पिता घसिया दास, उम्र 30 वर्ष, निवासी सरायपाली, जिला महासमुंद (छ.ग.) बताया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह यात्रियों के मोबाइल/पर्स/बैग चोरी करने के इरादे से स्टेशन परिसर में घूम रहा था।
उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना गंज, रायपुर द्वारा ईस्तगासा क्रमांक 201/265/25, धारा 170, 126, 135(3) BNSS दिनांक 30.09.2025 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर माननीय एसडीएम न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया।
रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों से अपील करता है कि यात्रा के दौरान सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत आरपीएफ/जीआरपी अथवा निकटतम रेलवे कर्मियों को दें।



