Home छत्तीसगढ़ स्मार्ट मीटर और ‘मोर बिजली’ ऐप से बदली ग्रामीणों की बिजली प्रबंधन...

स्मार्ट मीटर और ‘मोर बिजली’ ऐप से बदली ग्रामीणों की बिजली प्रबंधन की तस्वीर

0

रोजाना निगरानी से आधा हुआ बिजली बिल*
ग्राम पंचायत ओरमा की सरपंच श्रीमती मंजूलता साहू ने बताया कि पहले बिजली की वास्तविक खपत का अनुमान लगाना कठिन होता था, लेकिन स्मार्ट मीटर और ‘मोर बिजली’ ऐप ने इस समस्या का समाधान कर दिया है। अब वे प्रतिदिन अपने घर की बिजली खपत देख पाती हैं और उसी के अनुरूप विद्युत उपकरणों का उपयोग करती हैं। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में अधिक उपयोग के कारण उनका बिजली बिल लगभग 1,200 रुपए आया था, लेकिन ऐप के माध्यम से नियमित निगरानी और ऊर्जा के नियंत्रित उपयोग से पिछले महीने उनका बिल घटकर लगभग 600 रुपए रह गया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद सभी उपभोक्ताओं को ‘मोर बिजली’ ऐप का उपयोग अवश्य करना चाहिए, क्योंकि इससे बिजली की खपत, संभावित बिल और ऊर्जा बचत की जानकारी समय पर मिलती है।

*घर और दुकान दोनों की खपत पर एक साथ नजर*
ग्राम ओरमा के किसान श्री नंदकुमार साहू ने बताया कि उनके घर और दुकान दोनों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। ‘मोर बिजली’ ऐप के माध्यम से वे प्रतिदिन दोनों स्थानों की बिजली खपत अपने मोबाइल पर देख लेते हैं। इससे वे आवश्यकता के अनुसार बिजली का उपयोग नियंत्रित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गर्मी के दिनों में कूलर, पंखे और अन्य उपकरणों के अधिक उपयोग से बिजली बिल बढ़ गया था, लेकिन पिछले महीने ऊर्जा के संतुलित उपयोग से बिल में उल्लेखनीय कमी आई है। उन्होंने यह भी बताया कि अब बिजली बिल जमा करने के लिए कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। ‘मोर बिजली’ ऐप के माध्यम से घर बैठे ही आसानी से ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है।

*पारदर्शिता के साथ बढ़ी ऊर्जा बचत की आदत*
ग्राम की निवासी कमलेश्वरी साहू और पेमिन साहू ने भी बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली की खपत पूरी तरह पारदर्शी हो गई है। ऐप पर प्रतिदिन खपत और संभावित बिल की जानकारी मिलने से वे बिजली का उपयोग अधिक जिम्मेदारी से कर रहे हैं। परिणामस्वरूप पिछले महीने उनकी बिजली खपत कम हुई और बिल में भी उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here