Home देश 261 रुपये महंगा हुआ छोटा सिलेंडर, रसोई गैस से सिर्फ 31 रुपये...

261 रुपये महंगा हुआ छोटा सिलेंडर, रसोई गैस से सिर्फ 31 रुपये कम, मजदूर और छात्रों पर असर

0

रान और अमेरिका के साथ जारी जंग से बढ़ा एलपीजी संकट अब खुलकर सामने आ गया है. तमाम दावों के बीच सरकारी तेल कंपनियों के लिए अब इस संकट को छुपा पाना संभव नहीं है. यही वजह रही कि शुक्रवार को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में पहली बार 1,000 रुपये की एकमुश्‍त बढ़ोतरी की गई. अब खबर है कि 5 किलोग्राम वाले छोटे गैस सिलेंडर की कीमतों में भी 261 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है. इस छोटू गैस सिलेंडर क कीमत अब रसोई गैस सिलेंडर से महज 31 रुपये पीछे रह गई है. सूत्रों का कहना है कि अब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने की बारी है.
सरकार ने एलपीजी संकट के असर को कम करने के लिए ही छोटू गैस सिलेंडर को सुलभ बनाया था. इसका सबसे ज्‍यादा इस्‍तेमाल श्रमिक और छात्र करते हैं. शहरों में पढ़ाई करने वाले छात्रों और कामगारों पर इस फैसले का गंभीर असर पड़ा है. 5 किलोग्राम वाले छोटे गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने से तैयारी करने वाले छात्रों पर गंभीर असर पड़ा है. साथ ही रियल एस्‍टेट सेक्‍टर के निर्माण में लगे मजदूरों को अब समस्‍या का सामना करना पड़ेगा.

कितनी बढ़ी है सिलेंडर की कीमत
लखनऊ में 5 किलोग्राम वाले छोटे गैस सिलेंडर की कीमत में एकमुश्‍त 261 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है. अब यह सिलेंडर 885.50 रुपये में मिल रहा है, जबकि शहर में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 913 रुपये में मिल रहा है. इस लिहाज से देखें तो छोटे 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर और घरेलू गैस सिलेंडर के बीच कीमत में सिर्फ 31 रुपये का अंतर रह गया है. इससे पहले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम बढ़कर 3,194 रुपये पहुंच गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here