Home देश भारत को ग्लोबल ट्रेड हब बनाने की तैयारी! पीयूष गोयल ने बताया...

भारत को ग्लोबल ट्रेड हब बनाने की तैयारी! पीयूष गोयल ने बताया प्लान, कई देशों के साथ होंगे व्यापार समझौते

0

केंद्र सरकार भारत के व्यापार, निवेश और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है. केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि पिछले एक हफ्ते में सरकार ने कई देशों के साथ उच्चस्तरीय बैठकें की हैं. इन बैठकों का उद्देश्य व्यापार, निवेश और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना था.
मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि चिली, ओमान, नीदरलैंड, मालदीव, जर्मनी और मिस्र जैसे देशों के साथ अहम बातचीत हुई. सरकार का मानना है कि बदलती ग्लोबल आर्थिक परिस्थितियों के बीच भारत को नए व्यापारिक अवसरों और विदेशी निवेश की जरूरत है. इन बैठकों के जरिए भारत अपने निर्यात को बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है.
मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपोर्ट और लॉजिस्टिक्स पर जोर
सरकार ने मुंबई में भी कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं, जिनमें सेवा व्यवस्था, फूड सेफ्टी सिस्टम, एक्सपोर्ट क्वालिटी और संस्थागत समन्वय(Institutional coordination) को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई. सरकार का लक्ष्य है कि भारतीय उत्पादों की गुणवत्ता को और मजबूत बनाया जाए ताकि ग्लोबल मार्केट में उनकी मांग बढ़ सके.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here