*कृमि संक्रमण से बचाव के उपायों और स्वच्छता के महत्व की दी गई जानाकरी*
शासकीय माध्यमिक शाला चितालंका में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर श्री एस. मंडल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी श्री अंकित, एनसीडी सलाहकार, बीपीएम तथा बीईओ की उपस्थिति में बच्चों को एलबेंडाजोल की दवा दी गई। अधिकारियों ने बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव के उपायों और स्वच्छता के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। अभियान के तहत 1 से 2 वर्ष के बच्चों को 200 मिलीग्राम एलबेंडाजोल की आधी गोली पीसकर, जबकि 2 से 19 वर्ष तक के बच्चों को 400 मिलीग्राम की पूरी गोली चबाकर खिलाई जा रही है।
*बच्चों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत कृमिनाशक दवा अवश्य दिलाएं*
जो बच्चे किसी कारणवश 10 अगस्त को दवा नहीं ले पाए, उन्हें 17 अगस्त 2026 को मॉप-अप दिवस के दौरान एलबेंडाजोल की दवा दी जाएगी। यह दवा सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में निःशुल्क उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत कृमिनाशक दवा अवश्य दिलाएं। नियमित रूप से कृमिनाशक दवा लेने से बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव मिलता है और उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास बेहतर होता है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।



