सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा का पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया है. इस बार परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होकर 9 मार्च 2027 तक चलेंगी. परीक्षा की शुरुआत पेंटिंग के पेपर से होगी जबकि आखिरी दिन कई भाषाओं, नेशनल कैडेट कॉर्प्स (NCC) और एलिमेंट्स ऑफ बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी जैसे विषयों की परीक्षा होगी.
बोर्ड ने 6 नवंबर 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseacademic.nic.in पर डेटशीट जारी की है. इस बार 10वीं की परीक्षा में कुल 83 विषय शामिल किए गए हैं. इनमें गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी और सामाजिक विज्ञान जैसे मुख्य विषयों के साथ कई भाषाओं, वोकेशनल कोर्स और स्किल-बेस्ड विषयों के पेपर भी होंगे. सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे शुरू होंगी, लेकिन विषय के हिसाब से पेपर की अवधि अलग-अलग रखी गई है. कुछ परीक्षाएं दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगी, जबकि कई पेपर दोपहर 1:30 बजे खत्म होंगे.
83 विषयों के लिए अलग-अलग तारीखें
सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 83 विषयों का कार्यक्रम जारी किया है. इनमें गणित स्टैंडर्ड और गणित बेसिक, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी जैसे प्रमुख विषय शामिल हैं. इनके अलावा कंप्यूटर एप्लीकेशन, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, बैंकिंग एंड इंश्योरेंस, हेल्थ केयर, रिटेल, ऑटोमोटिव और फूड प्रोडक्शन जैसे विषयों की परीक्षा भी होगी.
सीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 को पेंटिंग के पेपर के साथ शुरू होंगी. यह परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी. इसके अगले दिन 17 फरवरी को गणित स्टैंडर्ड और गणित बेसिक की परीक्षा आयोजित की जाएगी. गणित का पेपर सुबह 10:30 बजे शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा.18 फरवरी को ऑटोमोटिव, इंट्रोडक्शन टू फाइनेंशियल मार्केट्स, ब्यूटी एंड वेलनेस, फूड प्रोडक्शन, माटी-पॉल्ट्री, मल्टी स्किल फाउंडेशन कोर्स और डेटा साइंस की परीक्षा होगी. इन विषयों के पेपर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होंगे.
19 फरवरी को होम साइंस की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी. वहीं, 20 फरवरी को एलिमेंट्स ऑफ बिजनेस और उर्दू कोर्स-B का पेपर होगा. इन दोनों विषयों की परीक्षा भी दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी.
22 फरवरी को विज्ञान और 26 फरवरी को अंग्रेजी की परीक्षा
22 फरवरी 2027 को विज्ञान का पेपर होगा. यह परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी. इसके अगले दिन 23 फरवरी को इंट्रोडक्शन टू टूरिज्म की परीक्षा होगी. इस पेपर का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तय किया गया है.
24 फरवरी को कंप्यूटर एप्लीकेशन, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परीक्षा आयोजित होगी. इन तीनों विषयों के पेपर दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगे.
25 फरवरी को कई वोकेशनल और स्किल-बेस्ड विषयों की परीक्षा होगी. इनमें रिटेल, सिक्योरिटी, ऑटोमोटिव, फ्रंट ऑफिस ऑपरेशंस, बैंकिंग एंड इंश्योरेंस, मार्केटिंग एंड सेल्स, हेल्थ केयर, अपैरल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, ऑपरेशनल टिल्स एंड साइंसेज और डिजाइन एंड इनोवेशन शामिल हैं. इन सभी पेपरों का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा.
26 फरवरी को इंग्लिश कम्युनिकेटिव और इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर की परीक्षा होगी. दोनों पेपर सुबह 10:30 बजे शुरू होंगे और दोपहर 1:30 बजे तक चलेंगे.
27 फरवरी से भाषाओं की परीक्षाएं, 1 मार्च को संस्कृत और अरबी का पेपर
27 फरवरी को सिंधी, मलयालम, ओड़िया, असमिया, कन्नड़, नेपाली और तिब्बती भाषाओं की परीक्षा होगी. इन सभी विषयों के लिए सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक का समय तय किया गया है.
इसके बाद 1 मार्च को अरबी, संस्कृत कम्युनिकेटिव, संस्कृत, राई, गुरुंग, तामंग और शेर्पा विषयों के पेपर होंगे. इनकी परीक्षा भी सुबह 10:30 बजे शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी.
2 मार्च को फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर का पेपर आयोजित किया जाएगा. यह परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी. वहीं, 3 मार्च को हिंदी कोर्स-A और हिंदी कोर्स-B की परीक्षा होगी. दोनों पेपर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेंगे.
4 मार्च को पंजाबी, बंगाली, तमिल समेत कई भाषाओं का पेपर
4 मार्च 2027 को उर्दू कोर्स-A, पंजाबी, बंगाली, तमिल, मराठी, गुजराती, मणिपुरी और तेलुगु-तेलंगाना की परीक्षा होगी. इन सभी विषयों के पेपर सुबह 10:30 बजे शुरू होंगे और दोपहर 1:30 बजे तक चलेंगे. 5 मार्च को कश्मीरी, अरबी, सिंधु और फ्रेंच विषयों की परीक्षा निर्धारित है. इन पेपरों का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा. इसी दिन कर्नाटक और हिंदुस्तानी संगीत से जुड़े विषयों की परीक्षा भी होगी. इनमें कर्नाटक संगीत वोकल, कर्नाटक संगीत मेलॉडिक इंस्ट्रूमेंट, कर्नाटक संगीत परकशन इंस्ट्रूमेंट, हिंदुस्तानी संगीत वोकल, हिंदुस्तानी संगीत मेलॉडिक इंस्ट्रूमेंट और हिंदुस्तानी संगीत परकशन इंस्ट्रूमेंट शामिल हैं. संगीत के इन पेपरों का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा.
8 मार्च को सोशल साइंस और नृत्य, 9 मार्च को आखिरी पेपर
सीबीएसई की डेटशीट के मुताबिक 8 मार्च को नृत्य और सोशल साइंस की परीक्षा होगी. दोनों पेपर सुबह 10:30 बजे शुरू होंगे और दोपहर 1:30 बजे तक चलेंगे.
10वीं बोर्ड परीक्षा का आखिरी दिन 9 मार्च 2027 होगा. इस दिन सिधांनी, जर्मन, नेशनल कैडेट कॉर्प्स, भोटिया, डीड़ी, तांग्कुल, जापानी, भुरिया, चिनिया, ड्ज़ोंगनी, मिजो, बहारा भाषा, थाई और एलिमेंट्स ऑफ बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी की परीक्षा आयोजित की जाएगी. इन सभी विषयों के पेपर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होंगे. इसके साथ ही सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगी.
सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे, लेकिन पेपर की अवधि अलग-अलग
सीबीएसई ने कक्षा 10 की सभी परीक्षाओं का शुरुआती समय सुबह 10:30 बजे रखा है. हालांकि, छात्रों को यह ध्यान रखना होगा कि हर विषय के लिए परीक्षा की अवधि समान नहीं है. कुछ विषयों के पेपर दो घंटे के होंगे जो दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगे. वहीं कई विषयों के लिए तीन घंटे का समय दिया गया है और ये पेपर दोपहर 1:30 बजे समाप्त होंगे.
इसलिए छात्रों को अपनी विषय सूची के अनुसार डेटशीट में परीक्षा की तारीख के साथ समाप्त होने का समय भी देखना चाहिए. परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को पढ़ना भी जरूरी है. इसमें परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का समय और अन्य जरूरी नियम दिए होंगे. इन बातों की पहले से जानकारी रखने से परीक्षा वाले दिन होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है.
CBSE 10वीं डेटशीट 2027 कैसे डाउनलोड करें?
छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseacademic.nic.in पर जाकर डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं. वेबसाइट पर कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2027 के टाइम टेबल से जुड़े लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद डेटशीट की पीडीएफ खुल जाएगी. छात्र इसे डाउनलोड करके अपने पास सेव कर सकते हैं या इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं. डेटशीट देखने के बाद अपनी विषय सूची से परीक्षा की तारीखों का मिलान जरूर कर लें. इससे यह साफ रहेगा कि किस दिन कौन सा पेपर है और परीक्षा कितने बजे तक चलेगी.



