Home छत्तीसगढ़ रेलवे सुरक्षा बल भिलाई ने तीन स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया, दो...

रेलवे सुरक्षा बल भिलाई ने तीन स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया, दो के वारंट 23 वर्ष पुराने

0

रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भिलाई की टीम ने रेल संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम के दो प्रकरणों में वांछित तीन स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया।

मंडल सुरक्षा आयुक्त, रे.सु.ब., रायपुर के दिशा-निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने पतासाजी कर दिनांक 22.10.2026 को कृषि उपज मंडी, जबलपुर से वसीम खान (65 वर्ष) एवं गुलफाम (लगभग 52 वर्ष), दोनों निवासी सोरांव, जिला प्रयागराज, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। दोनों के विरुद्ध वर्ष 1998 से स्थायी गिरफ्तारी वारंट लंबित थे।

इसी क्रम में दिनांक 23.10.2026 को खुर्सीपार, जिला दुर्ग से मो. इलियास (36 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया, जिसके विरुद्ध वर्ष 2023 से स्थायी गिरफ्तारी वारंट लंबित था।

कार्यवाही में उप-निरीक्षक एस.आर. रात्रे, प्रधान आरक्षक टी.एम. रेड्डी एवं आरक्षक सुशील कुमार यादव शामिल रहे। तीनों गिरफ्तार वारंटियों को दिनांक 23.10.2026 को रायपुर में सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार तीनों को केंद्रीय जेल, रायपुर में दाखिल कराया गया।