Home छत्तीसगढ़ फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में राजनीतिक दलों...

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित

0

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा जारी निर्देश पत्र के अनुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के संदर्भ में कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के संबंध में जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आज आयोजित की गई। उक्त बैठक में एसएसआर के संबंध में निर्देशानुसार विस्तृत जानकारी व सुझाव राजनीतिक दलों को दिए गए। साथ ही मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में तैयार प्रस्ताव की जानकारी भी दी गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हरिवंश सिंह मिरी सहित अन्य अधिकारी एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।