भारतीय शेयर बाजार में 13 अक्टूबर को कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ होने के संकेत मिल रहे हैं. गिफ्ट निफ्टी सुबह 7 बजे करीब 25 अंक की तेजी के साथ 22411 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. इससे सेंसेक्स और निफ्टी के हरे निशान में खुलने की उम्मीद है. हालांकि, बाजार की चाल पर ग्लोबल फैक्टर्स का असर देखने को मिल सकता है. सोमवार को अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला कारोबार रहा. डॉउ जोन्स 195.60 अंक यानी 0.38% की बढ़त के साथ 51,850.55 पर बंद हुआ. वहीं, S&P 500 में 0.06% और नैस्डैक में 0.44% की गिरावट दर्ज की गई.
दूसरी ओर, कच्चे तेल की कीमतों में निवेशकों की नजर बनी हुई है. सऊदी अरब के एक एयरपोर्ट पर हमले के बाद सोमवार को तेल की कीमतों में करीब 2 डॉलर प्रति बैरल की तेजी आई थी. मंगलवार को ब्रेंट क्रूड 0.57% गिरकर 106.04 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि अमेरिकी WTI क्रूड 0.5% गिरकर 93.27 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. फिलहाल कच्चे तेल में 1.05 फीसदी की गिरावट आई है. ब्रेंट क्रूड का भाव 105 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. इसके अलावा यूएस बॉन्ड यील्ड में भी गिरावट देखी जा रही है. आज बाजार से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स हम आपको इस लाइव ब्लॉग में देगें.



