Home देश सस्ता हो गया सोना, आज ₹1369 तक टूटा रेट, चांदी का दाम...

सस्ता हो गया सोना, आज ₹1369 तक टूटा रेट, चांदी का दाम भी फिसला

0
सर्राफा बाजार में आज, 12 अक्‍टूबर को सोने और चांदी के भाव में जोरदार गिरावट आई. सोने के भाव में करीब 1,400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की कमी देखने को मिली, वहीं चांदी की चमक भी फीकी पड़ी है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव आज 1,369 रुपये घटकर 1,48,061 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. कल शाम को यह 1,49,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था.
22 कैरेट सोने की कीमत भी आज टूटी और यह 1,36,878 रुपये से घटकर 1,35,624 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का भाव 1,12,073 रुपये से फिसलकर 1,11,046 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. त्‍योहारी सीजन में सोने के दाम घटना आम आदमी के लिए एक अच्‍छी खबर है.
आज चांदी में भी नरमी देखी गई. चांदी का भाव 814 रुपये प्रति किलो घटकर 2,20,295 रुपये पर आ गया. कल यह 2,21,109 रुपये प्रति किलो था. औद्योगिक मांग में सुस्ती और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई नरमी की वजह से चांदी का रेट कम हुआ है.

आज क्‍यों गिरा सोने-चांदी का भाव

घरेलू बाजार में कीमतों के टूटने के पीछे अंतरराष्ट्रीय संकेत और करेंसी मार्केट का रुख मुख्य कारण रहा. कॉमैक्स (COMEX) पर सोना 0.7 फीसदी की गिरावट के साथ 4,187 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.25 फीसदी फिसलकर 60.88 डॉलर प्रति औंस पर आ गई. इसके अलावा, डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में मजबूती आई और यह 95.75 के स्तर पर पहुंच गया. इसका असर भी सोने के भाव पर हुआ.