Home देश 420 रुपये से बढ़कर 620 के भाव पहुंचा इस कंपनी का शेयर,...

420 रुपये से बढ़कर 620 के भाव पहुंचा इस कंपनी का शेयर, 5 साल में 15 गुना कर दिया पैसा

0

केमिकल सेक्टर की प्रमुख कंपनी हिमाद्री स्पेशलिटी केमिकल ने अपने कारोबार में विस्तार के साथ ही निवेशकों को भी मालामाल कर दिया है. कंपनी ने आगे भी विस्तार और निवेश के लिए बड़ी योजनाएं बनाई हैं. भारत की सबसे बड़ी केमिकल कंपनियों में से एक हिमाद्री स्पेशलिटी केमिकल्स लिमिटेड (HSCL) ने एक ग्लोबल एडवांस्ड मटीरियल्स कंपनी के तौर खुद को स्थापित करने की योजना बनाई है. कंपनी ने अगले 6 साल में बैटरी मैटेरियल्स के कारोबार से 30,000 करोड़ रुपये जुटाने का बड़ा लक्ष्य रखा है और इसे पाने के लिए अब वह ग्लोबल मार्केट और ज्यादा वैल्यू वाले प्रोडक्ट्स पर ध्यान दे रही है. कंपनी ने महज 9 महीने में ही अपने निवेशकों का पैसा करीब डेढ़ गुना कर दिया है.
हिमाद्री के शेयरों का भाव 24 नवंबर, 2025 को 420 रुपये था, जो बढ़कर 620 रुपये के आसपास पहुंच गया है. हिमाद्री का मुख्य मकसद हर तिमाही में नए और ज्यादा वैल्यू वाले प्रोडक्ट लॉन्च करना है. ये प्रोडक्ट कंपनी के ग्लोबल लक्ष्यों को ध्यान में रखकर लॉन्च किए जाएंगे. हिमाद्री स्पेशलिटी केमिकल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ अनुराग चौधरी ने बताया कि अब हमारा ध्यान ज्यादा वैल्यू वाले और स्पेशलिटी प्रोडक्ट पर है, जो कंपनी की भविष्य की ग्रोथ का रास्ता बना रहे हैं. हम हर तिमाही और हर साल नए प्रोडक्ट जोड़ रहे हैं, जिसका फायदा हमारे निवेशकों को भी मिल रहा है.
ग्लोबल मार्केट में भी रखा कदम
ग्लोबल लेवल पर अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए हिमाद्री ने दुबई में एक विदेशी बेस बनाया है. यह कदम दिखाता है कि कैसे स्पेशलिटी केमिकल बनाने वाली कंपनियां घरेलू मैन्युफैक्चरिंग से आगे बढ़कर अपना दायरा बढ़ा रही हैं. नई कंपनी, ‘आर्डेंट इम्पेक्स FZCO’, हिमाद्री को दुनिया के सबसे व्यस्त कमर्शियल कॉरिडोर में से एक में जगह दिलाएगी, जहां अब इंडस्ट्रियल केमिकल और पेट्रोकेमिकल की ट्रेडिंग पर फोकस किया जाएगा. हिमाद्री स्पेशलिटी केमिकल्स FY27 में लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP), कार्बन नैनो ट्यूब, सुपर स्पेशलिटी कार्बन ब्लैक और दूसरे एडवांस्ड हाई-वैल्यू प्रोडक्ट्स में 1,300 करोड़ रुपये का कैपिटल इन्वेस्टमेंट करेगी. कंपनी अगले साल लगभग 1,500 करोड़ रुपये के एक और इन्वेस्टमेंट साइकल की भी तैयारी कर रही है.

ग्लोबल मार्केट में तगड़ा निवेश
हिमाद्री ने अपनी ग्लोबल महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए हाल ही में इंटरनेशनल बैटरी कंपनी, इंक. (IBC) में 6.6 लाख डॉलर का निवेश किया है. इससे कंपनी में उसकी हिस्सेदारी 20.47 फीसदी पहुंच चुकी है. आईबीसी का मुख्यालय अमेरिका में है और इसके साथ हिमाद्री की साझेदारी मजबूत हुई है. इसके अलावा कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया की सिकोना बैटरी टेक्नोलॉजीज में भी अपना निवेश बढ़ाया है. कंपनी का लक्ष्य है कि आने वाले 5 साल में वह ईवी बैटरी की सप्लाई चेन में देश की बड़ी खिलाड़ी बन जाएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here