आम आदमी पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है. सीएनजी का रेट आज दिल्ली में एक रुपये और बढ़ गया है. दिल्ली में CNG की कीमत अब₹ 80.09 हो गई है. दो दिन पहले ही सीएनजी का रेट दो रुपये बढ़ाकर ₹77.09 प्रति किलोग्राम से ₹79.09 की गई थी.भारत अपनी जरूरत की 50 फीसदी प्राकृतिक गैस आयात करता है. होर्मुज संकट के बाद आपूर्ति में कमी आई है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस का रेट महंगा हो गया. कंपनियों का कहना है कि अगर अब कीमतें नहीं बढ़ाई तो कंपनियों को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा.
सीएनजी की कीमत में एक रुपये की बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में अब सीएनजी ₹80.09 प्रति किलोग्राम की दर से मिलेगी, वहीं नोएडा और गाजियाबाद में इसकी कीमत ₹88.70 प्रति किलोग्राम हो गई है. इसके अलावा मुजफ्फरनगर और मेरठ में सीएनजी ₹88.58 प्रति किलोग्राम के हिसाब से मिल रही है. ईंधन की बढ़ती कीमतों से देश में महंगाई बढ़ने की आशंका है.



