Home देश सीजफायर बढ़ाने के बावजूद ब्रेंट क्रूड में लगी आग! 100 डॉलर के...

सीजफायर बढ़ाने के बावजूद ब्रेंट क्रूड में लगी आग! 100 डॉलर के पार निकला भाव

0
ईरान और अमेरिका के बाच सीजफायर बढ़ने के बावजूद स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर तनाव बना हुआ है. ईरान ने आज दो टैंकरों को भी अपने कब्‍जे में ले लिए है. इस मार्ग के लगभग बंद होने से फारस की खाड़ी के प्रमुख उत्पादकों के निर्यात में भारी गिरावट आई है, जिससे आपूर्ति का डर और बढ़ गया है. ऐसे में ब्रेंट क्रूड की कीमतें 102 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते हुए दिखी है.

अमेरिका ने भी समुद्र में ईरान की घेराबंदी कर दी है. इसे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सीजफायर का उल्लंघन बताया है. इन सबके बीच अब सीजफायर टूटने का खतरा बढ़ गया है. अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल शांति वार्ता भी होती नजर नहीं आ रही है. इससे एक बार फिर से युद्ध का खतरा बढ़ गया है.

सीजफायर का उल्लंघन

LSEG डेटा के अनुसार, 8 जहाज स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को पार करके निकल गए हैं. जबकि पहले लगभग 100 से ज्यादा जहाज यहां से गुजरते थे. ईरान के संसद ने ये बात भी कही की जबतक यूएस का ब्लॉकएड रहेगा और सीजफायर का उल्लंघन होगा तब तक बातचीत करने का कोई सवाल नहीं उठता है. ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि यूएस दोहरापन दिखाता है क्योंकि ये कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं. इन सब कारणों से तेल बाजार में हड़कंप मचा दिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here