Home छत्तीसगढ़ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2026-27 में लेटरल एंट्री के...

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2026-27 में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु 20 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित, 25 अप्रैल को होगी प्रवेश परीक्षा

0

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिला अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2026-27 में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कक्षावार रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन पत्र 20 अप्रैल 2026 तक आमंत्रित किया गया है। सभी एकलव्य विद्यालय सी.बी.एस.ई. (इंग्लिश मिडियम) अंतर्गत संचालित है। रीखी उदयपुर में कक्षा 7वीं में कन्या 01, सीतापुर में बालक 01 तथा शिवपुर बतौली में कन्या 02 पद रिक्त हैं। इसी प्रकार कक्षा 8वीं में शिवपुर बतौली में कन्या 01, लुण्ड्रा में कक्षा 9वीं में बालक 04 तथा कन्या 02 पद रिक्त हैं।

उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 तक निर्धारित है, आवेदन सायं 04:00 बजे तक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अथवा सहायक आयुक्त कार्यालय में जमा किया जा सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि 22 अप्रैल है, प्रवेश परीक्षा 25 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:00 बजे से 12:30 बजे तक परीक्षा केंद्र एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रिखी उदयपुर में आयोजित होगी। परीक्षा में अनुसूचित जनजाति वर्ग के इच्छुक छात्र-छात्राओं को प्रवेश हेतु आवेदन पत्र के साथ अंकसूची, निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा करना होगा। परीक्षा संबंधी पात्रता, शर्तें, अन्य विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र जिले के वेबसाईट https://surguja.gov.in/एवं प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रिखी उदयपुर (मो. +91-8130921317) से संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here