Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव महासभा का प्रदेश स्तरीय होली मिलन एवं प्रदेश...

छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव महासभा का प्रदेश स्तरीय होली मिलन एवं प्रदेश प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक

0

छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव महासभा का प्रदेश स्तरीय होली मिलन समारोह कार्यक्रम एवं प्रदेश कार्यकारिणी बैठक डोंगरगांव मंडल श्री छत्तीसगढ़ वैष्णव मंडल डोंगरगांव में आज संपन्न हुआ। होली मिलन समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विष्णु के तेलचित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद श्री संतोष पाण्डे जी, अध्यक्षता जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव एवं अध्यक्ष नगर पंचायत भी श्रीमती अंजू त्रिपाठी एवं विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती मनोरमा वैष्णव, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बैरागी रायपुर, श्री सुरेंद्र वैष्णव सुंदरा उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में डोंगरगांव मंडलेश्वर श्री बालकृष्ण दास जी वैष्णव ने सभा को संबोधित करते हुए समाज के विकास और उन्नति के लिए अपनी विचारों को एवं भवन के बाउंड्री वाल निर्माण कार्य के लिए माननीय सांसद महोदय जी के पास अपनी मांग को प्रमुखता से रखे। उक्त मांग को माननीय सांसद महोदय ने स्वीकार करते हुए मांग को जल्द पूरी करने का समाज को आश्वास्त किया। होली मिलन कार्यक्रम के पश्चात छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव महासभा प्रदेश प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता प्रांतीय सलाहकार श्री इंद्रकुमार वैष्णव जी ने की । बैठक का प्रमुख विषय रहा प्रदेश का चुनाव चूंकि प्रदेश के पदाधिकारियों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और समाज के उन्नति एवं विकास के लिए सभी प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्यों ने एक साथ एक सुर में कार्यकारिणी को भंग करते हुए प्रदेश चुनाव की घोषणा करते हुए निर्वाचन समिति का तत्काल गठन किया गया एवं जिसके लिए बाकी प्रांतीय कार्यकारिणीयों सदस्यों से सहमति ली गई। अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे इंद्र कुमार वैष्णव ने एवं देव कुमार निर्वाणी ने संयुक्त रूप से घोषणा किया कि आज से प्रदेश कार्यकारिणी को समाप्त किया गया। आगामी समय पर चुनाव की व्यवस्था अनुसार प्रदेश कार्यकारिणी की नियुक्ति की जायेगी। उक्त बैठक में प्रदेश सलाहकार देव कुमार निर्वाणी, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेंद्र बैरागी,सहसचिव चन्द्रशेखर वैष्णव,, शिवकुमार वैष्णव, दुष्यंत दास वैष्णव, सुरेंद्र वैष्णव, महेंद्र वैष्णव, लालबंधू वैष्णव, रामरंग वैष्णव, अजय वैष्णव कोरबा,अनूप दास, संतोष वैष्णव, संदीप वैष्णव,लव दास, रविन्द्र वैष्णव,हेमंत वैष्णव, प्रशांत वैष्णव, विश्वास वैष्णव,मेघदास वैष्णव, कमल वैष्णव, रामकुमार वैष्णव, मनीष वैष्णव, युवराज वैष्णव, दिलीप वैष्णव, कमल वैष्णव, कृष्ण कुमार वैष्णव, कुश वैष्णव, विवेक वैष्णव, वीरेंद्र वैष्णव, ओंकार वैष्णव, साकेत वैष्णव, गोस्वामी वैष्णव , राजू,रवि वैष्णव, वैभव वैष्णव, अजय वैष्णव,वैभव निर्वाणी, जागेश्वर दास, तजेंद्र वैष्णव, श्रीमती संगीता वैष्णव, ममता वैष्णव, श्रद्धा वैष्णव, प्रभा, भारती, शारदा , रमा वैष्णव, डोंगरगांव मंडल के उपाध्यक्ष श्री बिहारी दास वैष्णव
घनश्याम दास वैष्णव (सचिव) किसना विमल दास बुढ़ाहनपुर
बीरेंद्र कुमार वैष्णव सह सचिव
बिहारी दास वैष्णव, राजेंद्र कुमार वैष्णव,( कोषाध्यक्ष) बीरेंद्र कुमार वैष्णव, श्रीकांत वैष्णव, रमेश वैष्णव, अर्जुनदास वैष्णव, श्री कृष्ण कुमार वैष्णव हरिचरण दास वैष्णव बांधा बाजार, भूषण वैष्णव मोहला लक्ष्मी दास वैष्णव, गोस्वामी दास वैष्णव अजय वैष्णव श्री युवराज दास वैष्णव डोंगरगांव रातापायली, शरद वैष्णव कोहका, राजीव वैष्णव करिया टोला, श्री मति नीलू भुनेश्वर वैष्णव, श्रीमती नीता देवनारायण वैष्णव श्री मति ललिता वैष्णव श्री मति अंजू, श्री मति आशा वैष्णव श्रीमति किरण कौशल वैष्णव, श्रीमती मंजरी वैष्णव श्रीमति कुमारी , श्री मति सरोज वैष्णव, श्री मति राधिका वैष्णव,श्रीमति संतोषी वैष्णव , श्रीमती नंदनी श्रीमती प्रभा, श्री मति सावित्री वैष्णव,हिरेंद्र वैष्णव बीरेंद्र माखन वैष्णव अजय वैष्णव एवं जिला से आए हुए पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर डोंगरगांव मंडलेश्वर श्री बालकृष्ण दास जी वैष्णव ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here