दिनांक 30.01.2025 को चंदिया-विलायत कला के मध्य किलोमीटर नंबर 1000/13–15 के बीच अपलाइन से 19 नग चाबियां (पेंड्राल क्लिप ) को किसी अज्ञात के द्वारा रेलवे लाइन से निकाले जाने पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट शहडोल में अज्ञात के विरुद्ध अपराध क्रमांक 92/2025 धारा 153 रेल अधिनियम दिनांक 30.01.2025 पंजीबद्ध कर जांच में लिया। मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने के कारण मनीष कुमार निरीक्षक रेल सुरक्षा बल पोस्ट शहडोल जांच की गई,
जांच के दौरान संवेदनशील क्षेत्र में दो स्टाफ के द्वारा रात्रि में पेट्रोलिंग कराई जा रही थी, आसपास के गांव देवरा तथा झरेला में मूखबीर तंत्र को विकसित किया गया, जिनसे भी मामले के उदभेदन हेतु जानकारी प्राप्त की जा रही थी , साइबर टीम की मदद ली गई, स्थानीय पुलिस थाना से भी इस संबंध में क्षेत्र के संदिग्धों की जानकारी ली गई, इसी क्रम में मुखबिर खास द्वारा प्राप्त सूचना पर दिनांक 18.02.2025 को दो व्यक्तियों पर रेलवे सुरक्षा बल थाना शहडोल तथा चौकी उमरिया स्टाफ द्वारा कार्यवाही करते हुए मामले का उदभेदन किया गया।



