रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक में सारनाथ एक्सप्रेस से उतरने के दौरान आरपीएसएफ के एक जवान दिनेश चंद्र से गोली चली, जवान के साथ एक पैसेंजर भी हुआ घायल, दोनो को रामकृष्ण हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती, जवान की हास्पिटल ले जाते समय ही मौत हो गई है। आरपीएफ व रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुँचे, श्री संजय गुप्ता और आर पी एफ रायपुर के पोस्ट प्रभारी श्री मनोरंजन मुखर्जी घटना स्थल पर पहुंचे, बताया जा रहा है कि उसलापुर स्टेशन से सारनाथ एक्सप्रेस में जवान ड्यूटी पर तैनात थे और रायपुर जा रहे थे। ड्यूटी खत्म कर जैसे ही ट्रेन से उतर रहें थे उसी समय दिनेश चंद्र नामक सिपाही की रायफल से गोली चल गई।
पूरी घटना पर बिलासपुर रेल जोन के आई जी श्री मुनव्वर खुर्शीद उक्त मामले पर नजर बनाए हुए हैं। एआरएम के दो राउंड गोली जवान के सीने में लगी वहीं एक से पैसेंजर हुआ जख्मी,एक जवान की मौत, पैसेंजर का इलाज जारी है।


