Home छत्तीसगढ़ रेलवे स्टेशन शहडोल में सघन चेकिंग अभियान

रेलवे स्टेशन शहडोल में सघन चेकिंग अभियान

0

दिनांक 26.01.2024 गणतंत्र दिवस से पूर्व रेलवे स्टेशन शहडोल की सुरक्षा के दृष्टिकोण से आज दिनांक 25.01.2024 को रेलवे स्टेशन शहडोल में मनीष कुमार निरीक्षक, QRT टीम रेसुब पोस्ट शहडोल, लोकल पुलिस शहडोल के बी डी डी एस टीम के द्वारा स्टेशन में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए प्लेटफार्म नंबर 01, 02, 03 एवं वेटिंग हॉल, बुकिंग काउंटर एरिया, पार्सल ऑफिस तथा ट्रेनों में चेकिंग की गई, अनाउंसमेंट के माध्यम से रेल यात्रियों को जागरूक किया गया किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु/ सामग्री या कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर रेलवे सुरक्षा बल को तुरंत सूचित करें अथवा रेल मदद नंबर 139 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें। चेकिंग के दौरान कोई भी सन्दिग्ध वस्तु एवम संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला।