Home छत्तीसगढ़ ’नागपंचमी एवं श्रावण मास के तृतीय सोमवार पर वित्त मंत्री श्री ओपी...

’नागपंचमी एवं श्रावण मास के तृतीय सोमवार पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं’

0

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने पावन पर्व नागपंचमी एवं श्रावण मास के तृतीय सोमवार के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने नागपंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी सनातन परंपरा और प्रकृति के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि नागदेवता एवं देवाधिदेव महादेव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।

श्रावण मास के तृतीय सोमवार के अवसर पर उन्होंने कहा कि सावन का प्रत्येक सोमवार भगवान शिव की उपासना और आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है। यह पावन अवसर श्रद्धालुओं को भक्ति, आस्था, संयम और सेवा की भावना को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।

श्री ओपी चौधरी ने प्रार्थना की कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से प्रदेश में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here