Home छत्तीसगढ़ 15 अगस्त 2025 (79वां स्वतंत्रता दिवस) की संध्या पर रेलवे सुरक्षा बल...

15 अगस्त 2025 (79वां स्वतंत्रता दिवस) की संध्या पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा बैंड डिस्प्ले का आयोजन

0

15 अगस्त 2025 (79वां स्वतंत्रता दिवस) की संध्या पर रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर की बैंड टीम द्वारा समय 17:30 बजे से 18:30 बजे तक बैंड डिस्प्ले किया जाएगा। इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल के बैंड मास्टर श्री टी. आर. यादव के नेतृत्व में अन्य बैंड सदस्य भाग लेंगे।
यह आयोजन ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन, बिलासपुर के VIP गेट संख्या-2 के सामने किया जा रहा है। बैंड डिस्प्ले में विभिन्न देशभक्ति धुनों का वादन किया जाएगा, जिनके माध्यम से राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया जाएगा।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, शासकीय कर्मचारियों, रेल कर्मियों, पुलिस बल के सदस्यों तथा अन्य जनमानस में देशभक्ति, सामाजिक एकता एवं राष्ट्रगौरव की भावना को प्रोत्साहित करना है।
रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, आमजन से अपील करता है कि वे इस स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर बिलासपुर रेलवे स्टेशन, VIP गेट संख्या-2 पर उपस्थित होकर बैंड डिस्प्ले का आनंद उठाएँ।