Home छत्तीसगढ़ 15 अगस्त-2025 (79 वां स्वतंत्रता दिवस) की संध्या पर रेलवे सुरक्षा बल...

15 अगस्त-2025 (79 वां स्वतंत्रता दिवस) की संध्या पर रेलवे सुरक्षा बल बैंड डिस्प्ले आयोजित किये जाने के संबंध में ।

0

उपरोक्त विषयांकित के संबंध में अवगत कराना है कि 15 अगस्त-2025 (79वां स्वतंत्रता दिवस) की संध्या पर रेलवे सुरक्षा बल] दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे] बिलासपुर के बैंड टीम द्वारा समय 17-30 बजे से 18-30 बजे तक बैंड डिस्प्ले किया जायगा] जिसमें रेलवे सुरक्षा बल के बैंड मास्टर श्री टी.आर. यादव के साथ अन्य बैंड सदस्य भाग ले रहें है] यह आयोजन ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन बिलासपुर के vip गेट नं.-2 के सामने किया जा रहा है। इस बैंड डिस्प्ले में कई अलग-अलग देश भक्ति धुनों को बजाया जायेगा और इन धुनों के माध्यम से राष्ट्रभक्ति का संदsश दिया जायेगा । इस बैंड डिस्प्ले का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, शासकीय कर्मचारियों,रेल कर्मियों] पुलिस बल सदस्यों एवं अन्य जनता में देश भक्ति] सामाजिक एकता और राष्ट्र गौरव की भावना को प्रोत्साहित करना है। रेलवे सुरक्षा बल] दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे आम जनो से अपील करती है] कि इस स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर बिलासपुर रेलवे स्टेशन vip गेट नं.- 2 में उपस्थित होकर बैंड डिस्प्ले का आनंद उठायें ।