
दिनांक 03.10.2025 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भिलाई के प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार एवं अन्य बल सदस्यों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।
जिसमें लाउड हेलर से घोषणा (Announcement) कर यह समझाईस दी गई कि कोई भी वाहन चालक नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा न करें तथा केवल रेलवे द्वारा निर्धारित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करें।
निर्देशों की अवहेलना कर नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने वालों के विरुद्ध रेल अधिनियम की धारा 159 के अंतर्गत कार्यवाही भी की गई। इसके अतिरिक्त, सर्कुलेटिंग एरिया में भी प्रत्येक पाली में स्टाफ की तैनाती की जा रही है, जिससे यात्रियों की सुविधा एवं यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
रे.सु.ब. पोस्ट भिलाई द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि रेलवे परिसर में अनुशासन, व्यवस्था एवं यात्री सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।



