रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भिलाई में निरीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक बी एस कलसी के द्वारा रेलवे स्टेशन भिलाई पावर हाउस में चेकिंग के दौरान एक आरोपी व्यक्ति नाम पता अर्जुन मंडल पिता प्रेम लाल मंडल, उम्र 51 वर्ष, निवासी – अमाईपारा, बिलकाण्डी कॉलोनी, थाना बहादुरपुर, जिला-मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) वर्तमान पता – प्रभात लॉज, दुकान नंबर 67, भिलाई पावर हाउस, बस स्टैंड के पास, पुलिस थाना-छावनी , जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) को एक मिनी गैस सिलेंडर के साथ पकड़कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भिलाई लाया गया! रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भिलाई अधिकारी द्वारा उक्त आरोपी से पूछताछ में धारा 153,164 रेलवे अधि. का अपराध किया जाना पाकर आरोपी के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही करते हुए आदेशानुसार पोस्ट अ.क्र. 2502/25 दिनांक 26.09.25 धारा 153,164 रेल अधि. दर्ज किया गया! मामले की जांच सउनि बी एस कलसी द्वारा की जा रही है!
आरोपी को वैधानिक कार्यवाही बाबत दिनांक 27.09.25 को माननीय न्यायालय विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट रायपुर के समक्ष पेश किया जायेगा।


