Home छत्तीसगढ़ कोयला चोरी करने वाले के विरुद्ध रेलवे मामला दर्ज

कोयला चोरी करने वाले के विरुद्ध रेलवे मामला दर्ज

0

दिनांक 09.10.2025 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल, पोस्ट भिलाई की टीम द्वारा ओवरब्रिज डबरापारा के पास खड़ी कोयला मालगाड़ी से कोयला चोरी करने वाले एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ा गया।
सूचना पर उपनिरीक्षक एस.आर. रात्रे के नेतृत्व में आरक्षक एस.आर. मीना एवं आरक्षक बी.एस. पुनिया द्वारा मौके पर गुप्त निगरानी रखी गई।
समय लगभग 19:45 बजे एक व्यक्ति सफेद प्लास्टिक की बोरी कंधे पर लिए संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
बोरी की जांच करने पर उसमें लगभग 30 किलोग्राम कच्चा कोयला पाया गया।
पूछताछ में उसने अपना नाम शिवकुमार टंडन, पिता जगमोहन टंडन, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम गर्र, थाना बेमेतरा, जिला बेमेतरा (छ.ग.) तथा वर्तमान पता वार्ड क्रमांक 12, सतनामी पारा, गधा चौक, डबरापारा, थाना भिलाई-3, जिला दुर्ग (छ.ग.) बताया।
उसने यह स्वीकार किया कि कोयला अपने घरेलु जलावन हेतु चोरी किया गया था।
मौके पर संपूर्ण कार्यवाही गवाहों की उपस्थिति में की गई।
आरोपी को मय जब्तशुदा संपत्ति के साथ रे.सु.ब. पोस्ट भिलाई लाया गया एवं पोस्ट प्रभारी के निर्देशानुसार अपराध क्रमांक 17/2025 दिनांक 09.10.2025 धारा 3(अ) रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम, 1966 के तहत मामला दर्ज किया गया।
आरोपी को धारा 6 RP(UP) Act के तहत विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा जब्त संपत्ति को पोस्ट मालखाना में सुरक्षित रखा गया।
गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजनों को दी गई। आरोपी को दिनांक 10.10.2025 को माननीय विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट, रायपुर (छ.ग.) के समक्ष पेश किया जाएगा।