Home छत्तीसगढ़ ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के अंतर्गत आरपीएफ पोस्ट रायपुर द्वारा एक आदतन पॉकेटमार/मोबाइल...

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के अंतर्गत आरपीएफ पोस्ट रायपुर द्वारा एक आदतन पॉकेटमार/मोबाइल चोर की गिरफ्तारी

0

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री रमन कुमार, रेलवे सुरक्षा बल रायपुर मंडल के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत दिनांक 05.10.2025 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर, मंडल टास्क टीम तथा थाना गंज पुलिस रायपुर की संयुक्त टीम द्वारा रायपुर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में सघन चेकिंग एवं गश्त अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान समय 12:30 बजे, टीम द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम साहिल अली पिता अकरम अली, उम्र 21 वर्ष, निवासी – संतोषी नगर, गौसिया मैदान के पास, थाना टिकरापारा, जिला रायपुर (छ.ग.) बताया। उसने स्वीकार किया कि वह यात्रियों के मोबाइल फोन, पर्स एवं बैग चोरी करने के इरादे से स्टेशन परिसर में घूम रहा था और यात्रियों के बीच उपद्रव कर रहा था।
उक्त व्यक्ति को थाना गंज रायपुर ले जाकर पूछताछ की गई एवं थाना गंज द्वारा उसके विरुद्ध ईस्तगासा क्रमांक 204/268/25, धारा 170, 126, 135(3) BNSS दिनांक 05.10.2025 के अंतर्गत अपराध दर्ज कर माननीय एसडीएम न्यायालय रायपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
संयुक्त टीम में सम्मिलित अधिकारी/बल सदस्य निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर प्रभारी, आरपीएफ पोस्ट रायपुर, उप निरीक्षक डी.के. शास्त्री, सहायक उप निरीक्षक अरविंद सिंह, प्रधान आरक्षक वी.सी. बंजारे, बी.के. राठौर, आरक्षक देवेश सिंह, शिवाल कुंताल थाना गंज पुलिस रायपुर के अधिकारी/कर्मचारी
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल, रायपुर मंडल के मार्गदर्शन में रेलवे यात्रियों की सुरक्षा हेतु ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के अंतर्गत इस प्रकार की संयुक्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।