Home छत्तीसगढ़ स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को लेकर भिलाई पावर हाउस स्टेशन पर सघन...

स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को लेकर भिलाई पावर हाउस स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान

0


स्वतंत्रता दिवस समारोह-2025 के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षा एवं स्टेशन परिसर में सतर्कता बढ़ाने के उद्देश्य से रेलवे सुरक्षा बल, पोस्ट भिलाई द्वारा भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग अभियान के दौरान एडिशनल एसपी श्री सुखनंदन राठौर, पुलिस उप अधीक्षक श्री चंद्र प्रकाश तिवारी, रेलवे सुरक्षा बल से निरीक्षक मनीष कुमार, सहायक उप निरीक्षक बी एस कलसी, रेलवे सुरक्षा बल एवं शासकीय रेलवे पुलिस से बल सदस्य, पुलिस डॉग स्क्वॉड एवं बॉम्ब डिस्पोज़ल एंड डिटेक्शन स्क्वॉड (BDDS) की टीम शामिल रही।
चेकिंग के दौरान यात्रियों के बैग व स्टेशन परिसर में स्थित सामानों की जांच की गई। गाड़ी संख्या 15160 सारनाथ एक्सप्रेस एवं 18241अंबिकापुर एक्सप्रेस, डस्टबिन, प्लेटफार्म और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर आधुनिक उपकरणों से चेकिंग किया, संवेदनशील एवं जोखिम वाले क्षेत्रों की विशेष निगरानी करते हुए आधुनिक उपकरणों से चेकिंग की गई तथा कोई भी संदिग्ध वस्तु या संदिग्ध गतिविधि स्टेशन परिसर में नहीं पाई गई। इसके अतिरिक्त भिलाई स्टेशन एवं कुम्हारी स्टेशन पर भी रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
रेलवे यात्रा के दौरान यात्रियों को सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल या स्टेशन अधिकारियों को देने के लिए जागरूक किया गया। रेल मदद नंबर 139 का प्रचार-प्रसार भी किया गया।
यह अभियान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा यात्रियों को निश्चिंत व सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए चलाया गया।
रेलवे सुरक्षा बल द्वारा यात्रियों से अपील की गई कि वे सतर्क रहें, नियमों का पालन करें, अनजान व्यक्ति से किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री ना लें और किसी भी संदिग्ध वस्तु को हाथ न लगाएं, स्टेशन में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने पर इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या रेल सुरक्षा बल व टोल फ्री नंबर 139 पर देवें। जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।