Home छत्तीसगढ़ रेलवे सुरक्षा बल भिलाई की टीम ने पकड़ा वारंटी

रेलवे सुरक्षा बल भिलाई की टीम ने पकड़ा वारंटी

0

माननीय विशेष रेलवे न्यायालय, रायपुर (छ.ग.) द्वारा प्रकरण क्रमांक 13662/2019, धारा 3(अ), RP(UP) एक्ट के अंतर्गत आरोपी रमेश थापा निवासी आइस क्लब जी केबिन, बीएमवाय, थाना भिलाई-3, जिला दुर्ग (छ.ग.) के विरुद्ध दिनांक 08.09.2025 को गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था।
निरीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में वारंट तामील अधिकारी उप निरीक्षक एस.आर. रात्रे, आरक्षक बी.एस. पूनिया एवं आरक्षक एस.आर. मीना द्वारा लगातार प्रयास करते हुए मुखबिर से संपर्क स्थापित किया गया। प्राप्त सूचना पर 01.10.2025 को सुबह लगभग 07:15 बजे उक्त आरोपी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया।
वारंट तामील के दौरान आरोपी को न्यायालय में अनुपस्थित रहने का कारण वर्ष 2024 में हुए दुर्घटना को बताया गया। गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया तथा माननीय विशेष रेलवे न्यायिक मजिस्ट्रेट रायपुर अवकाश में होने के कारण आरोपी को माननीय श्री अजय सिंह मीणा, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, रायपुर के समक्ष पेश किया गया।
माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल वारंट पर केंद्रीय जेल रायपुर में निरुद्ध करने का आदेश दिया गया।