दिनांक 03 अक्टूबर 2025 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर की टीम ने निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर के नेतृत्व में अपराध क्रमांक 1758/2024, न्यायालय प्रकरण क्रमांक 14379/2024, धारा 174(सी) रेलवे अधिनियम में वांछित NBW वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम संतोष साहू पिता मूलचंद साहू, उम्र 44 वर्ष, निवासी – कुसमी रावनभाठा, थाना बेरला, जिला बेमेतरा (छ.ग.) है।
माननीय विशेष रेलवे न्यायिक दण्डाधिकारी, प्रथम वर्ग, रायपुर द्वारा दिनांक 24.09.2025 को उक्त आरोपी के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। वारंट की तामील हेतु सहायक उप निरीक्षक डी.के. वर्मा एवं आरक्षक एस.के. गिरी ने आरोपी के पते पर जाकर समय 14:00 बजे विधिसम्मत तरीके से गिरफ्तारी की। गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजनों को भी दी गई।
गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय रायपुर में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे जेल दाखिल किया गया।



