Home छत्तीसगढ़ रेलवे सुरक्षा बल द्वारा एक हैंड पर्स को सुरक्षित लौटाया

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा एक हैंड पर्स को सुरक्षित लौटाया

0

रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भिलाई के उप निरीक्षक श्री एस. आर. रात्रे दिनांक 25.10.2025 को रेलवे स्टेशन भिलाई पावर हाउस में ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान समय लगभग 10:45 बजे एक सफाई कर्मचारी उमेश्वरी सावलकर द्वारा एक रंगीन हैंड पर्स लाकर महिला प्रधान आरक्षिका सुश्री सुषमा डी को यह सूचना दी गई कि उक्त पर्स महिला वी.आई.पी. लाउंज में लावारिस अवस्था में पड़ा हुआ था। महिला प्रधान आरक्षिका द्वारा मौके पर पहुँचकर पर्स की जांच की गई, जिसमें निम्नलिखित वस्तुएँ प्राप्त हुईं —
आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, आर.सी. बुक, ड्राइविंग लाइसेंस, एस.बी.आई. ग्लोबल कार्ड, नगद राशि ₹4310/- (चार हजार तीन सौ दस रुपये मात्र) प्राप्त दस्तावेजों से यह ज्ञात हुआ कि पर्स पल्लवी यादव, पिता श्री रामजी यादव, मकान नंबर 145, वार्ड नंबर 39, गली नंबर 1, कोरिन भाटा, सृष्टि कॉलोनी, जिला राजनांदगांव की है।
उक्त पर्स को विधिवत जब्ती पत्र बनाकर उप निरीक्षक एस. आर. रात्रे द्वारा जप्त कर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भिलाई में सुरक्षित रखा गया। तत्पश्चात निरीक्षक मनीष कुमार, पोस्ट प्रभारी, आरपीएफ पोस्ट भिलाई द्वारा पोस्ट प्रभारी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट राजनांदगांव से समन्वय स्थापित कर आधार कार्ड में लिखें पते की पुष्टि की गई एवं धारक का मोबाइल नंबर प्राप्त करने उपरांत उससे संपर्क किया गया।
दिनांक 26.10.2025 को संबंधित यात्री पल्लवी यादव आरपीएफ पोस्ट भिलाई उपस्थित हुईं, जहाँ गवाहों की उपस्थिति में उक्त हैंड पर्स एवं उसके अंदर की वस्तुएँ विधिवत रूप से उन्हें सुपुर्द की गईं।
धारक ने रेलवे सुरक्षा बल के इस ईमानदार एवं सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।