Home देश टीम इंडिया मतलब जीत’…. मंच से गरजे जय शाह….वर्ल्ड क्रिकेट को दिया...

टीम इंडिया मतलब जीत’…. मंच से गरजे जय शाह….वर्ल्ड क्रिकेट को दिया ये खास मैसेज

0

इंडिया बिजनेस लीडर अवॉर्ड्स में आईसीसी के चेयरमैन जय शाह को सम्मानित किया गया. उन्होंने यह अवॉर्ड उन सभी एथलीट्स को डेडिकेट किया, जो कड़ी मेहनत कर देश का नाम रौशन करते हैं. CNBC के मंच से जय शाह ने टीम इंडिया की पिछले कुछ समय में उपलब्धियां गिनाते हुए उनकी तारीफ की. जय शाह ने इस खास मौके पर हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए भारतीय टीम को भी शुभकामनाएं दीं. खासतौर से आईसीसी चेयरमैन ने कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर को इस जीत के लिए बधाई दी, जिनके नेतृत्व में भारत ने तीसरी बार यह टूर्नामेंट नाम कर इतिहास रचा. जय शाह ने साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को भी उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दीं.
गिनाईं टीम इंडिया की उपलब्धियां
जय शाह ने 2019 से लेकर अब तक टीम इंडिया की उपलब्धियां गिनाईं. जय शाह ने कहा, ‘मैं 2019 में बीसीसीआई से जुड़ा था, तब से लेकर अब तक टीम इंडिया ने दो अंडर-19 मेंस वर्ल्ड कप, दो अंडर-19 विमेंस वर्ल्ड कप, दो बार WTC फाइनल में रनरअप, एक बार वनडे वर्ल्ड कप में रनरअप, दो बार लगातार टी20 वर्ल्ड कप और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाम हासिल किया. यह बहुत बड़ी चीज है. आप सभी को इसके लिए बहुत-बहुत बधाई.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here