Home छत्तीसगढ़ आरपीएफ भिलाई ने पकड़ा एक पाकेटमार/ मोबाइल चोर को

आरपीएफ भिलाई ने पकड़ा एक पाकेटमार/ मोबाइल चोर को

0

दिनांक 30.09.25 को रेल मदद संख्या 2025093000851के अंतर्गत कार्यवाही के दौरान वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेल सुरक्षा बल रायपुर के निर्देशन में निरीक्षक मनीष कुमार, सहायक उप निरीक्षक बी एस कलसी एवं भिलाई पावर हाउस में तैनात स्टाफ के द्वारा दिनाँक 30.09.25 को रेल मदद कर्ता से वार्ता करके सीसीटीवी में संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया, भिलाई पावर हाउस स्टेशन के आसपास एरिया में सर्चिंग के दौरान आदतन बदमाश पॉकेटमार / मोबाइल चोर को सीसीटीवी में देखे गए हुलिया अनुसार संदिग्ध अवस्था में स्टेशन के बाहर बैठे पाया, जिसे पकड़कर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भिलाई लाकर, इंटेरोगेशन कर वेरिफिकेशन होने उपरांत थाना प्रभारी जीआरपी भिलाई से समन्वय कर शासकीय मुलाहिजा उपरांत जीआरपी थाना भिलाई को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया, पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह यात्रियों के मोबाइल, पर्स एवं बैग चोरी करने के उद्देश्य से भिलाई पावर हाउस स्टेशन पर आया था तथा पॉकेटमारी भी करता है और मिले हुए पैसे से नशा करता है। नाम पूछने पर उसने अपना नाम:
विशाल निषाद, पिता – तिहारी निषाद, उम्र – 22 वर्ष, निवासी – कैंप 1 वार्ड नम्बर 18 क्वार्टर नंबर 114/3 बी एस पी क्वार्टर थाना-वैशाली नगर, जिला-दुर्ग (छत्तीसगढ़) बताया।
उक्त के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए जीआरपी थाना भिलाई में ईस्तगासा क्रमांक 48/25, दिनांक 30.09.2025 को धारा 170, 126, 135(3) BNSS के अंतर्गत विधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।